छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से खचाखच भरी बस, मची चीख-पुकार, इतने लोग घायल

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के कायदी ग्राम में वैष्णो देवी मंदिर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस एक चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी है।

 मिली जानकारी के अनुसार निजी यात्री बस बालाघाट से वारासिवनी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन अपने गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले भी यह बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई है। घटना दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि यात्री बस बहुत तेज रफ्तार में थी इस दौरान वाहन चालक ने ब्रेकर के निकट ब्रेक लगाया और असंतुलित होकर बस पलट गई।

बस इस तरह से पलटी कि उसके चारों चक्के ऊपर हो गए। बताया जा रहा है कि बस में खचाखच सवारी भरी हुई थी। जिसमें 24 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई।  वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर वारासिवनी एसडीओपी पहुंचे। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया गया। जहां अभी उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button