
छत्तीसगढ़
भिलाई ✍️शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के रूम में खिड़की से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..मौत से पहले मोबाइल पर VIDEO कॉल?…जांच में जुटी पुलिस…
By Dinesh chourasiya












मिली जानकारी अनुसार वह दो साल से शंकराचार्य हास्पिटल में कार्यरत थी। आत्महत्या वाले दिन उसकी ड्यूटी आइसीयू कक्ष में थी। बताया जा रहा है कि दामिनी बुधवार सुबह आइसीयू कक्ष में ड्यूटी पर थी। वहीं दोपहर दो बजे वह हास्पिटल से लगे अपने हास्टल में गई और फांसी लगा ली। जिसके बाद अस्पताल में कार्यरत दूसरी नर्स ने दामिनी की लाश फांसी पर झूलता देख अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट्स नहीं मिला। वहीं आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






