देश-विदेश

दूल्हे के इंतजार में मंडप पर बैठी थी दुल्हन, उधर बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना कर गया कांड

टीकमगढ़ः  राम नवमी के बाद से देशभर में शादी समारोह का दौर शुरू हो गया। अब हर गांव और शहर में शादी की शहनाई सुनाई देने लगी है। लेकिन मध्यप्रदेश के टिकमगढ़ में शादी समारोह के दौरान शादी घर में हड़कंप मच गया। शादी में ऐसा कांड हुआ कि मामला थाने तक पहुंच गया। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

दरअलस टीकमगढ़-झांसी हाईवे रोड स्थित एक भवन में देर रात शादी का आयोजन किया गया था। लेकिन इस दौरान अज्ञात चोर दुल्हन के गहने लेकर फरार हो गया। जैसे ही ये बात दुल्हन के परिजनों को पता चली हड़कंप मच गया । आनन फानन में दुल्हन के परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम शादी भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर सकती है, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले की जानकारी मिल सके।

Related Articles

Back to top button