भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के हृदय स्थल सुपेला में निर्मित सेवन वंडर्स का कायाकल्प हो रहा है। महापौर नीरज पाल खुद खड़े होकर इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। विगत 3 दिनों से महापौर इस स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर स्वयं मैदान पर उतर गए हैं। भिलाई में धरोहर को सहेजने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में सुपेला में निर्मित सेवन वंडर्स जो कि काफी दिनों से अपने मूल स्वरूप में तब्दील होने की राह देख रहा था, अब इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। सुपेला के इस स्थल से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, इसलिए इसे संवारने का काम शीघ्रता से किया जा रहा है। सेवन वंडर्स स्थित परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य में आर्टिस्टिक पेंटिंग, अलग-अलग आकर्षक लाइट, रेलिंग एवं ग्रिल, फुटपाथ निर्माण आदि पर काम किया जा रहा है। शीघ्र ही यह स्थल अपने भव्य स्वरूप में तब्दील होने वाला है, इसके बाद यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। यहां से गुजरने वाले सभी को यह मनमोहक दृश्य का आनंद देगा, वही देश-विदेश के सात अजूबे को लोग एक स्थल पर ही देख पाएंगे। महापौर की मॉनिटरिंग के चलते इसका सौंदर्यीकरण का काम तीव्र गति पर है। विकास कार्यों को धरातल पर लाने के लिए महापौर स्वयं जुट गए है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही महापौर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के साथ इस स्थल का जायजा लिया था। सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्व से ही निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए थे। प्राप्त निर्देश के तारतम्य में इस पर अधिकारियों द्वारा अमल किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के हो जाने से शहरवासी मनमोहक दृश्य का आनंद ले पाएंगे।
बालोद में सड़क हादसा: काम करने जा रहे व्यक्ति का पैर टूटा, परिवार पर बढ़ी मुश्किलें
1 day ago
वार्ड क्रमांक 20 रोशन नगर में स्ट्रीट लाइट समस्या का समाधान, नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई से पुनः लौटी रोशनी
3 days ago
बालोद में पांच दिवसीय निःशुल्क आवासीय युवा शिविर का शुभारंभ, युवाओं में व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र जागरण का संदेश
4 days ago
🏋️♂️ बालोद में जिला स्तरीय निःशुल्क वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ
October 7, 2025
भिलाई शहर के केंद्र में स्थीत वयम मल्टिस्पेसियालिस्ट हॉस्पिटल जहां आयुषमान कार्ड के साथ 24 घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध है
December 19, 2024
रायपुर के 58 वार्डों में OBC-महिला आरक्षण की निकलेगी लॉटरी:नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 में SC, 3 में ST आरक्षण तय
September 28, 2024
CG के राजनांदगांव जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, CM साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल, 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण
September 15, 2024
CG BREAKING: देशी शराब के बोतल में मिला मरा हुआ कीड़ा,
September 12, 2024
CM साय ने एसपी कलेक्टर की ली बैठक कहा निर्माण में गड़बड़ी तो ठेकेदार को भेजें जेल:कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कहा-स्कूलों की गुणवत्ता से समझौता नहीं; सुकमा-बलरामपुर कलेक्टर पर जताई नाराजगी
September 10, 2024
RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, मौके पर एक युवक और युवती ने तोड़ा दम एक घायल