Uncategorized

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ आगमन आज:रायपुर एयरपोर्ट पर भक्त करेंगे स्वागत, सलधा धाम में सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण

By Dinesh chourasiya

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 15 मार्च से शुरू हो रहा है। मीडिया प्रभारी अशोक साहू के अनुसार शंकराचार्य रविवार को अहमदाबाद से रायपुर विमानतल पहुंचेगे। बड़ी संख्या में भक्त उनका भव्य स्वागत करेंगे और दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट से शंकराचार्य का काफिला राजीव नगर स्थित आलोक सिंह निवास पहुंचेगा। यहां सिंह परिवार पादुकापूजन करेगा। इसके बाद शंकराचार्य बेमेतरा जिले के सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे।

सवा लाख शिवलिंग मंदिर का करेंगे निरीक्षण

सलधा धाम बेमेतरा पहुंचने पर दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मानंद सरस्वती शंकराचार्य का स्वागत करेंगे। भक्त दर्शन का अवसर प्राप्त करेंगे। 16 और 17 मार्च को सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण किया जाएगा और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन मिलेगा।

18 मार्च को बिलासपुर होते हुए वाराणसी प्रस्थान

दौरे के अंतिम दिन 18 मार्च को शंकराचार्य सुबह सलधा धाम से रवाना होंगे। बेमेतरा के कृष्णा विहार स्थित कमलेश दत्त दुबे निवास पादुकापूजन और स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद बिलासपुर के चिचिरदा गांव स्थित कुंज कुटीर फार्महाउस पहुंचेगे, जहां श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत के बाद दोपहर में वाराणसी प्रस्थान होगा।

Related Articles

Back to top button