छत्तीसगढ़

DURG BREANG NEWS दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने TI सहित अन्य पुलिस कर्मियों का किया ट्रांसफर

“दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने TI सहित कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर… देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

By DINESH CHOURASIYA

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कुछ थानों में प्रशासनिक सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है।

दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। इसके साथ ही अमलेश्वर थाने में ही पदस्थ निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार को अमलेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने दो टीआई के साथ ही तीन आरक्षकों को भी इधर से उधर किया है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जामगांव आर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही पाटन थाने में पदस्थ सिपाही दिलेश्वर पठारे को अमलेश्वर और दुष्यंत बारती को थाना अमलेश्वर से थाना पाटन किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button