Uncategorized

CG में अब महिलाएं भी गांजे की तस्करी करने मैदान में उतरी, मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को स्कूटी में रखे गांजा समेत दबोचा 

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर। अब गांजा तस्करी के धंधे में महिलाएं भी उतर आई है। कोटा पुलिस ने एक बार फिर स्कूटी की डिक्की से 2 किलो गांजा जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 26 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम लखोदना मोड में स्कूटी में एक महिला गांजा लेकर आ रही। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी मस्तूरी जयराम नगर की स्कूटी सवार 39 वर्षीय सुदामा केंवट उर्फ रानी पति प्रदीप कुमार को धरदबोचा, जब्त गाँजे की कीमत 20 हजार स्कूटी 50 हजार की बताई जा रही।

Related Articles