छत्तीसगढ़

राजिम-रायपुर रोड में बड़ा हादसा, सवारी बस और टेंकर के बीच जोरदार भिड़ंत, 9 यात्रियों की हालत गंभीर 

 

 

 

 

 ACCIDENT NEWS : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आय दिन सड़के खून से लतपथ होती नजर आ रही है, वहीँ तेज रफ्तार की वजह से कई लोग अपनी जान गवा रहे है, ऐसा ही एक हादसा आरंग से सामने आ आ रहा है, यहाँ एक यात्री बस और टेंकर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई हैं। इस हादसे में बस में सवार 9 यात्री गंभीर तौर पर जख्मी हो गए।

 

पूरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के रसनी के पास की बताई जा रही हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के लोगो की मदद घायलों को से बस से बाहर निकाला और अस्पताल रवाना किया। इस टक्कर में 9 यात्रियों को गंभीर चोट पहुंची हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर जाँच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button