देश-विदेश

अब दुकानों पर भी मिलेगी शराब, एक अप्रैल से फैसला लागू

चंडीगढ़ : पंजाब में अब ठेकों की तरह आम दुकानों पर भी शराब मिलेगी। लोग ठेकों पर जाने के बजाय इन दुकानों से ही शराब खरीद सकेंगे। नई आबकारी नीति के तहत यह फैसला उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो शराब के ठेकों पर जाने से गुरेज करते हैं। पहले चरण में राज्य के विभिन्न शहरों में 77 दुकानें खोली जाएंगी। एक अप्रैल से इन दुकानों पर शराब और बीयर उपलब्ध होगी।

इस संबंध में आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। ठेकों तक नहीं जाने के इच्छुक लोगों को अब शहर के बाजार में ही शराब मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

 

Related Articles

Back to top button