छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा

सुकमा: सुकमा जिले में कोंटा क्षेत्र में गोदावरी नदी के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित है। जिसका मुआयना करने आज प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक  कवासी लखमा सड़क मार्ग से पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर  हरिस. एस  तथा पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा ने भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री  लखमा पिकअप वाहन में सवार होकर जलमग्न क्षेत्र तक पहुंचे, वहीं कलेक्टर एवं एसपी ने ट्रैक्टर को माध्यम बनाया। मंत्री  लखमा ने इंजरम पहुंचकर बाढ़ का जायजा किया।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर  हरिस. एस एवं एसपी  शर्मा से बाढ़ राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने कहा की बाढ़ से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद पहुंचाए, उन्हे राहत केंद्र में सुरक्षित करे। साथ ही राहत केंद्र में शरणार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर एवं एसपी ने बताया है कि बाढ़ राहत के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर सेनानी की टीम पूरी दल बल के साथ तैनात किए गए है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बहुत से घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे, साथ ही लोगों को सुरक्षित रूप से राहत केंद्र तक पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 9 राहत केंद्र बनाए गए है, जहां सभी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

 

Related Articles

Back to top button