
महापौर ने किया निशुल्क प्रिकॉशन डोज टीकाकरण 75 दिवस अभियान का शुभारंभ
दुर्ग/महापौर धीरज बाकलीवाल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सय आयुष विंग पंचकर्म चिकित्सालय भवन में कोविद वैक्सीन अमृत महोत्सव का शुभारंभ वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाकर की। इस अवसर पर लेखा एवं वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू ने भी बूस्टर डोज लगवाया। साथ ही महापौर बाकलीवाल ने लोगों को बूस्टर डोज वैक्सीन समय से लगवाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। बूस्टर डोज से कोरोना से अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा की जा सकती है।
उन्होंने जनता से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की।लगभग 720489 हितग्राहियों को कोविड का प्रिकॉशन डोज लगेगा।राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिले में दिनांक 15 जुलाई से समस्त तैयारियां सूक्ष्म कार्ययोजना के अनुरूप दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश में पूरी कर ली गई है। कोरोना मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने जिले के निर्धारित आयु वर्ग के हितग्राही अपनी सहभागिता प्रदान करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यह प्रिकॉशन डोज का निःशुल्क महत्वपूर्ण टीका लगवाने हेतु प्रेरित कर शत्-प्रतिशत सहभागिता देवें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम ने जानकारी देते हुए







बताया कि कोरोना का वायरस केवल मनुष्यों में पाया जा रहा हैं। वर्तमान में संक्रमण के विस्तार को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग को प्रिकॉशन डोज का टीका लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान बाबत् लगभग 7 लाख हितग्राहियों को टीकाकरण हेतु लक्ष्य रखा गया है। इस बाबत् जिले स्तर पर संयुक्त विभागों का बैठक लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है एवं मॉनिटरिंग हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है।
जिला चिकित्सालय के पंचकर्म चिकित्सा भवन में किया गया एवं उनके द्वारा स्वयं प्रिकॉशन का डोज लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. के. मेश्राम जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे जिला मलेरिया अधिकारी व जिला नोडल कोविड-19 एवं आईडीएसपी नोडल अधिकारी, डॉ. आर. के. खण्डेलवाल जिला नोडल अधिकारी शहरी दुर्ग, अनिता नयन, रीता रानी राय, देवानंद बंजारे एवं जिला कार्यालय से आर.एस. ठाकुर एएसओ चन्द्रहास धनकर सहायक टीकाकरण एवं अन्य उपस्थित थे







