अपराध

बालोद न्यूज* 6 की मौत दर्दनाक हादसा : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर,बच्ची समेत 6 की मौत…तीन की हालत गंभीर…देखे

जिला बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा 6 की मौत

टी

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 :- बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र हुए भीषण सड़क हादसे जिस में 6 लोगों की मौत हो गई है।  आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवारों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।
ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था

 

Related Articles

Back to top button