Uncategorized

भिलाई में सट्टा खाईवाल पकड़ाया साथ में  खेलने वाला भी दबोचा गया   *सट्टा से प्राप्त नगद 12,000 रुपये जप्त किए गए*

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में जुआ एवं सट्टा संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 04.04.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी भिलाई स्टेडियम के अंदर सीढ़ी के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा अंकों पर रुपये का लेनदेन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

मौके पर आरोपी को मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। जांच में मोबाइल में सट्टा अंकों का लेनदेन पाया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा से प्राप्त नगद रकम जप्त की गई। साथ ही मौके पर सट्टा खेलते एक अन्य आरोपी को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 182/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

▪️ घटना स्थल :
पुरानी भिलाई स्टेडियम के अंदर, सीढ़ी के पास, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

1. गुलाब चंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, भिलाई-03

2. दिनेश कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी वर्मा चौक, पदुमनगर, भिलाई-03

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगद रकम 12,000 रुपये

2. एक मोबाइल फोन (ड्यूल सिम)

Related Articles

Back to top button