छत्तीसगढ़

CG News: पहले युवक से लूट… फिर पहुंच गए घर… बदमाशों की दबंगई… पत्नी से किया छेड़छाड़… पिता को चाकू दिखाकर लूटे गहने… और फिर हुआ ये…..

दुर्ग. तीन युवक एक मोटर साइकिल में आए. उन्होंने बाइक रोककर प्रार्थी से कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया है. पेट्रोल के लिए पैसा नहीं है. युवकों ने प्रार्थी से पैसों की मांग की तो उसने मना कर दिया. पैसा नहीं देने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया. इसके बाद उसे अपनी बाइक में बैठाया और उसे मारते हुए उसके घर जा पहुंचे. घर पहुंचते ही वो लोग अंदर घुस गए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड करने लगे.

उन्होंने गाली गलौज करते महिला के गहने उतरवा लिए. पड़ोसियों ने भिलाई तीन पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया. दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना अंतर्गत चौकाने वाली लूट की घटना हुई. नरेश कुमार साहू निवासी एलाइजी 126 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा थाना पुरानी भिलाई के द्वारा थाना उपस्थित आकर अपराध क्रमांक क59/ 23 धारा 394, 354 क, 509,364a, 451 , 327 भादवी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कराया गया.

आरोपीगण में 1 अजीत कुमार पिता सेवाराम सोलंकी उम्र 20 वर्ष निवासी आदर्श नगर चरोदा, 2 अभिषेक थापा पिताअमोस थापा उम्र 19 वर्ष शिवाजी चौक चरोदा और 3 विकास राणा पिता गुमान सिंह राणा उम्र 19 वर्ष रेलवे कॉलोनी भिलाई 3 शामिल है. प्रार्थी नरेश कुमार साहू (47वर्ष) रायपुर के गोदावरी स्टील कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं. वह तड़के 4.20 बजे घर से ड्यूटी जाने सिलतरा के लिए पैदल निकला था.

मां के साथ छेड़छाड़ करता देख उनका बेटा जब उसे बचाने पहुंचा तो बदमाशों ने बेटे के साथ भी मारपीट की. बेटा डर के मारे वहीं छिप गया और किसी तरह पीछे के गेट से बाहर आया और पड़ोसी को सूचना दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण, लूट, महिला से छेड़छाड़, महिला से गाली गलौज, हत्या करने के आशय से अपहरण करना, घर में घुसकर मारपीट करना और घर में घुसकर लूटपाट करना जैसे बड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button