
शादी के बाद दूल्हे ने गूगल पर सर्च की दुल्हन की प्रोफाइल, कर्मकांड देखकर उड़ गए लड़के के होश
पोरबंदर: शादी ब्याह से जुड़ी खबरें इन दिनों मीडिया के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शादी से जुड़ी खबरें अधिक देखने को मिलता है। इन खबरों में कुछ हंसी मजाक से भरे वीडियो के साथ होता है तो कुछ विवादित और लुटेरी दुल्हन की होती है जो शादी के कुछ ही दिन बाद दूल्हे को चूना लगाकर फरार हो जाती है। लेकिन इस बीच शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
दरअसल, ये कहानी काफी दिलचस्प है। पोरबंदर के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर रेखा दास नाम की लड़की तलाश की थी। रेखा दास ने युवक को बताया कि वह धार्मिक विचारों की है और काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। पीड़ित युवक के अनुसार, बातचीत होने के बाद रेखा से शादी कर ली और वह पोरबंदर आ गई। यहां वह महंगे कपडे़, महंगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती थी। युवक ने कहा कि शुरुआत में ये सब काफी अजीब लगा, लेकिन यह सोचकर चुप रहा कि अपना घर संसार चल रहा है तो ठीक ही है।







पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार वेजिटेरियन है और रेखा नॉनवेज की शौकीन थी। युवक ने कहा कि मैंने उसे नॉनवेज खाने से इनकार नहीं किया। इसके बाद जब माउंट आबू घूमने गए तो उसने बीयर मंगवाकर पी, लेकिन तब भी मैंने कुछ नहीं कहा।
युवक ने कहा कि कुछ वक्त पहले जब अचानक रेखा की मां का फोन आया और मां ने कहा कि जमीन के दस्तावेज के मामले में उसे असम वापस आना है तो मैंने उसे असम का टिकट करवाकर 50 हजार का एटीएम कार्ड, साथ ही 10000 रुपए का मोबाइल और 5 हजार रुपए कैश दिए। इसके बाद जब रेखा असम पहुंची तो वहां से उसके वकील का फोन आया और उसने कहा कि रेखा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, चिंता की कोई बात नहीं है। इसके बाद जब कानूनी कागजात हाथ में आए तो उन पर रेखा दास की जगह पर रेखा चौहान लिखा हुआ था।
इसके बाद जब युवक ने गूगल पर रेखा चौहाण असम टाइप कर सर्च किया तो रेखा की तस्वीर के साथ उसकी पूरी जुर्म की कुंडली खुल गई। उसकी सच्चाई विमल के सामने आ गई। युवक का कहना है कि उसने अपनी शादी को रद्द करने के लिए पोरबंदर मजिस्ट्रेट के सामने याचिका दायर की है। पीड़ित ने कहा कि उसने जब रेखा की पहली शादी और पहले पति के साथ मिलकर जुर्म करने के बारे में सवाल किया तो उसने फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। पोरबंदर पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है।











