CRIMEअपराधदेश-विदेश

अनियंत्रित जीप ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चार महिला सहित आधा दर्जन लोगों की मौत, 8 लोग हुए घायल

पाटन:गुजरात के पाटन जिले में बुधवार की दोपहर एक खड़े ट्रक से जीप के टकरा जाने पर चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जीप वाराही गांव जा रही थी। मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), काजल परमार (59), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा (7) के रूप में हुई है।

पांड्या ने कहा कि घायल लोगों को राधनपुर और पाटन स्थित विभिन्न अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की उचित धाराओं के तहत दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button