अपराध

Suicide news :नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध हालत में मिली लाश: सुसाइड नोट में लिखी – “आप सभी शांति से रहना”… और लगा ली फांसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में 20 वर्षीय मोनिष्का शारोन मसीह का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवती मुंगेली जिला के रहने वाली थी। अपनी पढ़ाई के चलते पीजी कॉलेज में दो रूममेट के साथ रह रही थी।

पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।आजाद चौक थाना प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है शुरुआती जांच में घटना आत्महत्या प्रतीक हो रहा है आगे और संभावित एंगल से भी जांच किया जाएगा जिसके बाद ही मौत के पीछे का कारण का पता चल पाएगा।

जानकारी कुछ दिनों से परिवारिक कारणों को लेकर मानसिक दबाव में थी। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता और माता दोनों एक दूसरे से अलग रहते थी जिसके कारण युवती काफी परेशान रहती थी। दो दिन पहले ही छात्रा की मां से बात हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें युवती ने मानसिक परेशानी के चलते ऐसा कदम उठाने के बात लिखी है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के बाद अपने चाहने वालों को शांति के साथ रहने की बात लिखी है। लेकिन किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है।

Related Articles

Back to top button