Uncategorized

आज और कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, आज ट्रैफिक से बचने से पहले जान लें रूट 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी खुमार चढ़ा हुआ है। इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा आज एवं 24 अप्रैल 2024 को है. इस दौरान राजधानी स्थिति राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे.

आज शाम 6 से 8 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आएंगे. वहीं दौरे के दूसरे दिन यानी 24 अप्रैल को सुबह 08-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जाएंगे. इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा. साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा.

– 

ऐसा रहेगा वैकल्पिक रूट
1. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक/ केनाल रोड से लालपुर-देवपुरी (धमतरी रोड) होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे.

2. जी.ई. रोड से मैग्नेटो माल-लाभांडी चौक-ज़ोरा से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे.

राजभवन के आसपास आवागमन रहेगा बाधित
तारीख 23 अप्रैल को शाम 4 बजे से दिनांक 24 अप्रैल सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर, खजाना चौक से राजभवन की ओर, पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर, बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर और ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर की मार्ग बाधित रहेगी.

निम्नानुसार मार्ग रहेगा बाधित

  1. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
  2. खजाना चौक से राजभवन की ओर
  3. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
  4. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
  5. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर ट्रैफिक पुलिस की अपील
    प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन करें।

 

Related Articles

Back to top button