CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना मे दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनपद के  तमकुहीराज कस्बा के ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पडोसी राज्य बिहार के गोपालगंज जिले के अमवा विजयपुर निवासी बदरू दोजा हसन के 30 वर्षीय पुत्र नदीम सरवर व 26 वर्षीय पुत्र नौशाद सरवर  एक ही बाइक से तमकुहीराज की ओर जा रहे थे।

सुबह करीब छह बजे तमकुहीराज के फोरलेन ओवरब्रिज पर पहुंचे थे तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवकों के पास मिले कागजात और मोबाइल से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नदीम की शादी नवंबर माह में हुई है। वह 27 जनवरी को विदेश कमाने जाने की तैयारी में लगा था। नौशाद अभी पढ़ाई कर रहा थे। इस संबंध में एसएचओ तमकुही राज नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button