अपराधछत्तीसगढ़

बस-ट्रक की टक्कर, ओवरटेक करने की चक्कर में आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े,कई गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें ट्रक और बस चालक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने की चक्कर में हुआ है। हादसा गुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी की स्लीपर बस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। जबकि ट्रक कांकेर की तरफ जा रहा था। अभी वे मरकाटोला घाट पर नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचे थे कि ओवरटेक करने की चक्कर में बस ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई थी। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। उनको भी चोटें आई हैं।

 

Related Articles

Back to top button