CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

बाइकों की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन की मौत

 

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील मुख्यालय से पट्टी मार्ग स्थित बुढ़ौरा मोड़ पर सोमवार दोपहर आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार एक युवक ने प्रयागराज में दम तोड़ा, जबकि उसके साथी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचे।जौनपुर के सुजानगंज चावरिया निवासी राधेश्याम (55) बेटे अजय (20) की बाइक पर बैठकर बेटी अंतिमा के घर खिचड़ी पहुंचाने मानधाता इलाके के बरईपुर आ रहे थे। दो साल पहले अंतिमा की शादी बरईपुर के रिंकू के साथ हुई थी।

 

12 बजे पट्टी से रानीगंज आते समय बुढ़ौरा मोड़ के पास सामने से आई बाइक से अजय की बाइक भिड़ गई।उस बाइक पर रानीगंज के ही पूरेचंदन निवासी वाहिद अली (25) और पड़ोसी संदीप प्रजापति (21) बैठे थे। सभी को गंभीर चोट आई। कुछ ही देर में राधेश्याम व उनके बेटे अजय की मौत हो गई। वाहिद अली को एक कार सवार सीएचसी ले गया। वहां से परिजन प्रयागराज ले गए लेकिन उसकी भी मौत हो गई। घायल संदीप को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button