छत्तीसगढ़

सेलूद के पास स्कार्पियो और ट्रेक्टर में भिड़त दो की मौत, 12 घायल,

भिलाई। मड़ई मेला देखने जा रहे स्कॉपियों हादसे का शिकार हो गया। हादसा पाटन ब्लॉक के सेलूद के पास हुआ है। स्कार्पियो सवार लोग मड़ई मेला देखने जा रहे थे इस दौरान ट्रेक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में 15 सवारी बैठकर सुपेला भीमनगर भिलाई से अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम बटरेल जामगांव आर जा रहे थ। धौराभाठा मोड़ से पहले एक ट्रैक्टर जो गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रही थी उसी समय स्कार्पिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बी0एन0 3604 सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया। इस दुर्घटना से चुरामन राहुलकर (55) व सुमित्रा (60) की मौत हो गई। स्कॉर्पियों में सवार 13 लोग घायल है। जिसे दुर्ग जिला अस्पताल रिफर किया गया है। हादसे में ट्रेक्टर का हेल्पर मनीष साहू निवासी रानी तरई भी घायल है।

हादसे में यह हैं घायल

  • भगवती साहू पति हेमराज साहू उम्र 45 साल
  • हेमिन साहू पति मनोज साहू उम्र 32 साल
  • तृषिका साहू पिता संतोष साहू उम्र 09 साल
  • बद्रीप्रसाद पिता स्व फुदुक राम उम्र 60 साल
  • श्रद्धा राहुलकर पिता मुकेष राहुलकर उम्र 09 साल
  • चमन साहू पिता स्व संतोष साहू उम्र 13 साल
  • लोकेष्वरी साहू पिता स्व मनोज साहू उम्र 13 साल
  • खिलेन्द्र साहू पिता परमेष्वर साहू उम्र 10 साल
  • निषा साहू पिता स्व मनोज साहू उम्र 07 साल
  • योगिता साहू पति स्व संतोष साहू उम्र 36 साल
  • मनोज साहू पिता बरातू साहू उम्र 33 साल
  • आफताब पिता सामुद उम्र 26 साल (स्कार्पिया वाहन चालक)
  • अंजली साहू पिता मनोज साहू उम्र 10 साल

 

Related Articles

Back to top button