छत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को धमकी भरा पत्र पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को धमकी भरा पत्र पोस्ट ऑफिस में डालने वाले युवक की पहचान हो गई और आज  पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। यह गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। आरोपी अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनी में वर्षों से सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इसके पीछे जो भी मास्टर माइंड होगा उसकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी। इस मामले में जितने भी लोग शामिल होंगे किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पोस्ट बॉक्स में पत्र डालने वाला आरोपी राजेश गुप्ता खुर्शीपार थाने के पीछे पार्षद जोगिया के घर के समीप का रहवासी है, पुलिस ने दो दिन की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है।

जिसमें जोन 2 खुर्सीपार निवासी आरोपी युवक की संदिग्ध गतिविधि साफ दिख रही है। फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान जोन-2 खुर्सीपार निवासी राजेश गुप्ता पिता स्व काशी नाथ गुप्ता 46 साल के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू पिता स्व. मंगा सिंह के यहां पिछले कई सालों से सुपरवाइजर का काम कर रहा है।

ज्ञात हो कि 3 जनवरी को ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को धमकी भरा पत्र मिला था। ट्रांसपोर्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने  सफेद लिफाफे में पत्र भेजकर धमकी दी गई थी। लिखने वाले ने बाहर से आदमी बुलवाने व उनके जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। ट्रांसपोर्टर पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button