CRIMEअपराधछत्तीसगढ़देश-विदेश

बेबफाई से खुदकुशी की कोशिश…प्रेमिका से मिलने चंडीगढ़ से आया, नहीं मिली तो युवक ने काट ली अपने हाथ की नस

 

 

 

कोरबा: बेबफाई मिली तो युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की। दरअसल, प्रेमिका से मिलने चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे एक युवक ने अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली। प्रदीप नाम के इस युवक ने कोरबा जिले के एसईसीएल के मैदान के पास खुद को घायल कर लिया। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ से आए यह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने यहां पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं मिलने से प्रदीप ने ऐसा कदम उठाया।

इस दौरान यह भी चर्चा होती रही कि युवक के पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपये और उसका मोबाइल था, जो गायब है। इस दौरान प्रदीप ने बताया कि मैं कोरबा घूमने आया हुआ था। मैं किसी बात को लेकर परेशान था और इसी को लेकर मैंने अपनी नस काट ली। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि खून से लथपथ पड़े युवक पर जब नजर पड़ी तो 112 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया की अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया ह।ै मामले की जांच की जा रही है। सही समय पर उपचार मिल जाने से युवक की जान बच गई है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है जिसके ठीक होने पर पुलिस द्वारा बयान लिया जाएगा फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा में एक और घटना, युवक ने लगाई फांसी
कोरबा जिले के ग्राम उमरेली में दो बच्चों के पिता ने म्यार में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी ने फांसी के फंदे पति को देखी तो उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली में संजय कुमार (30) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ निवास करता था। संजय जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड में कर्मचारी था। वह नाइट ड्यूटी से घर लौटा था। कुछ देर बाद उसकी लाश म्यार में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

Related Articles

Back to top button