छत्तीसगढ़

वैशाली नगर पानी टंकी के आउटलेट वॉल्व के लीकेज का किया जाएगा संधारण, इसलिए 5 जनवरी को वैशाली नगर के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से जल प्रदाय रहेगा प्रभावित, इस दौरान निगम के पानी टैंकर से होगी सप्लाई

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के उच्च स्तरीय जलागार के आउटलेट वॉल्व के लीकेज का संधारण किया जाएगा। लीकेज की वजह से पानी व्यर्थ न बहे इसके लिए लीकेज का संधारण अनिवार्य है। जिसको देखते हुए 4 जनवरी को लीकेज संधारण का काम भिलाई निगम के जल कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

जोन आयुक्त येशा लहरे व जल कार्य देख रहे उप अभियंता बसंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि लीकेज संधारण की वजह से टंकी से जलापूर्ति 5 जनवरी दिन गुरुवार को प्रदाय करने में असुविधा होगी तथा 5 जनवरी को वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 20 वैशाली नगर, वार्ड क्रमांक 26 रामनगर में पूर्ण रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगा। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर एवं वार्ड क्रमांक 25 राजीव नगर में आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगा।

 

जलापूर्ति प्रभावित रहने के दौरान विभागीय पानी टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाएगी। निगम के द्वारा प्रयास किया जाएगा कि शीघ्र अति शीघ्र लीकेज का संधारण कर जलापूर्ति की जाए। उल्लेखनीय है कि वैशाली नगर उच्चस्तरीय जलागार से कुछ वार्ड क्षेत्रों को पानी सप्लाई किया जाता है।

Related Articles

Back to top button