छत्तीसगढ़

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत कल डॉ भीमराव अम्बेडकर भवन कसारीडीह में आयोजित शिविर

दुर्ग/प्रशासन तुहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर कल 4 जनवरी दिन बुधवार को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर भवन कसारीडीह में शिविर वार्ड में समय सुबह 10 से लेकर 1.30 बजे तक वार्ड क्रमांक 39 40 और 41 के हितग्राहियों के लिए समस्या निराकरण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें तीन वार्डों हितग्राही अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। वार्डों के हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा।

 

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को शिविर में साफ सफाई आने वाले हितग्राहियो के लिए जल की व्यवस्थाओं के साथ साथ बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। इसके अलावा 6 जनवरी शासकीय प्राथमिक कसारीडीह स्कूल में वार्ड 42, 43 एवं 44 और 9 जनवरी स्वामी विवेकानन्द भवन, पदमनाभपुर वार्ड 45 एवं 46 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button