छत्तीसगढ़

CG :  हीरो मोटर साइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों की बाइक जलकर खाक, कारण अज्ञात

By Dinesh chourasiya

 छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में महेश मोटर्स में भीषण आग लगी । भीषण आग से लाखों की बाइक जलकर खाक हो गई । महेश हीरो मोटर साइकिल शोरूम में रखे 100 से अधिक नए और पुराने मोटर साइकिल जलकर खाक हो गए हैं

आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. वहीं मौके पर लोरमी पुलिस की टीम सहित दमकल वाहन मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक नए पुराने बाइक जलकर खाक हो गए हैं. शोरूम संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है. लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीडीह की घटना है. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है. आग इतनी भीषण है कि पल भर में शोरूम जलाकर राख हो गया. गाड़ियां खाक में तब्दील हो गई हैं

लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही सहित पुलिस स्टाफ पहुंची

वहीं मौके पर लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही सहित पुलिस स्टाफ पहुंची थी . कड़ी मशक्कत के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका ।

Related Articles

Back to top button