छत्तीसगढ़

लोगो की समस्याओं के निवारण के लिए 23 दिसम्बर को सिंधी धर्मशाला में शिविर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम द्वारा लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सिंधी धर्मशाला में 23,24,25 और 26 के लिए 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयुषमान कार्ड,श्रमिक कार्ड,आधार कार्ड के साथ साथ शिविर में समस्या और शिकायतों से संबंधित आवेदन किए जा सकेंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने प्रशासन तुंहर द्वार शिविर के लिए वार्डो के नागरिको से अपील की है कि अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्या और शिकायतों से संबंधित आवेदन  प्रस्तुत कर सकते है। महापौर ने अधिकारियों को शिविर में साफ सफाई व शिविर में आने वाले नागरिको के लिए कुर्सी व पेयजल की व्यवस्था के लिये निर्देशित किया है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button