छत्तीसगढ़

निगम ने नागरिकों से आम नोटिस अपील: पानी बहते हुए पाये जाने पर बिना किसी अन्य सूचना के नल कनेक्शन को विच्छेद /काट दिया जावेगा

दुर्ग/नगर पालिक निगम, दुर्ग के द्वारा निगम क्षेत्र के अंतर्गत अमृत मिशन जलप्रदाय योजना के तहत हितग्राहियों को नल कनेक्शन प्रदान किया गया है, किन्तु प्रायः यह देखने में आ रहा है, कि अधिकांश हितग्राहियों के द्वारा दिये गये नल कनेक्शन का उचित रूप से रख-रखाव नहीं कर रहे हैं, अर्थात या तो नल की टोटी / वॉटर मीटर को निकाल लिया जाता है, या दिए गए नल कनेक्शन को घर के अंदर तक नहीं ले जाया गया है। फलस्वरूप शुद्ध पेयजल काफी मात्रा में अप्व्यय / बर्बाद हो रहा है।

कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम द्वारा जारी इस आम नोटिस के माध्यम से ऐसे समस्त हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि तीन दिनों के भीतर अमृत मिशन योजना के अंतर्गत दिए गए नल कनेक्शन में प्रदाय किये गए वॉटर मीटर एवं टोटी को स्वयं की व्यवस्था से लगा लेवे, अन्यथा की स्थिति में पानी बहते हुए पाये जाने पर बिना किसी अन्य सूचना के नल कनेक्शन को विच्छेद / काट दिया जावेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी संबंधित हितग्राही की होगी।

Related Articles

Back to top button