छत्तीसगढ़

आज बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, गुरु घासीदास जयंती के दिवस में बंद रखे जाएंगे दुकाने:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत में कल दिनाँक 18 दिसंबर 2022 दिन रविवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। दुर्ग निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, गुरु घासीदास जयंती के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button