छत्तीसगढ़

‌ -दुर्ग:प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर गोकुल नगर गौठान में मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस:

दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज पुलगांव के करीब गोकुल नगर स्थित गौठान में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज गोकुल नगर स्थित गौठान परिसर में आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया गया।साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

 

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर गौठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य दीपक साहू,संजय कोहले,जमुना साहू,हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद मदन जैन, प्रेमलता साहू,बृजलाल पटेल,उषा ठाकुर, श्रद्धा सोनी,महेश्वरी ठाकुर,विजेंद्र भारद्वाज, निर्मिला साहू,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता,देव सिन्हा,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता विनोद माझी,मुक्तेश कान्हा,पंकज चन्द्रवंशी,पोषण साहू,अजय मिश्रा,राज कुमार पाली,राज कुमार साहू,अनूप वर्मा,अजय शर्मा,निखिल खिचड़िया, निकिता मिलिंद,मोहिद वन्दे,महीप भुवाल, सहित ब्रिजमोहन तिवारी,आनंद ताम्रकार व अन्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में सफल शासन काल मे कई योजनाओं को लागू किया गया जिसमें नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना भविष्य के हिसाब से बहुत ही हितकारी योजना रही जिसमे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर एवं गौमूत्र खरीदी के माध्यम से गौपालकों एवं कृषको के लिए स्वर्णिम दौर सिद्ध हो रहा है।इस अवसर पर स्व सहायता समूह की बहनें, मितानिन बहने एवं कृषक गण के समक्ष बताया गया एवं शासन की आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। गौठान की संचालक कल्याणम महिला सहायता समूह की अध्यक्ष गायत्री डोते ,व्यवस्थापक देवशीष घोष,समूह की बहिने कविता, सावित्री, बींझ्यारिन, सुनीता घोष।

Related Articles

Back to top button