छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होने पर निगम प्रशासन ने महिला कर्मचारी को दी स-सम्मान विदाई:

दुर्ग। नगर पालिक निगम! 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के भृत्य महिला कर्मचारी को आज दिन बुधवार को स-सम्मान विदाई दी गई। निगम आयुक्त प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी और उपायुक्त मोहिन्द्र साहू सहित अधिकारी,कर्मचारियों ने भृत्य  सुमित्रा यादव इनके द्वारा 39 साल नगर निगम को सेवा दी है। आज आयुक्त प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने शॉल और फल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने पर  सुमित्रा यादव को अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए।विदाई कार्यक्रम में  सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए।

आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आपके साथ होने का भरोसा दिलाया गया है। आयुक्त कक्ष में शाल श्रीफल देकर विदाई समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर  उपायुक्त मोहिन्द्र साहू,लेखाधिकारी आरके बोरकर,मनोहर साहू,शुभम गोइर, हेमलता वर्मा,चित्ररेखा चन्द्राकर, प्रिंसी शर्मा, तसनीम खान, संगीता ब्रम्हणे, नाज बेगम, दामिनी भुवाल,साक्षी चौहान, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button