छत्तीसगढ़

दिन-ब-दिन बदलते मौसम और ठंड को देखते हुए महापौर ने लगातार अलाव जलाने की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बदलते मौसम और ठंड के कहर से निजात दिलाने के लिए सभी जोन में अलाव की व्यवस्था निरंतर करने के निर्देश दिए हैं, ठंड अपने पूरे आगोश में है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड जैसे स्थानों पर आवागमन देर रात्रि तक बना रहता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति जो रोज कमाई करते हैं और फुटपाथ पर ही ज्यादा समय व्यतीत करते हैं ऐसे लोगों के लिए अलाव की आवश्यकता को देखते हुए महापौर ने निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा भीड़भाड़, चौक-चौराहा तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि ठंड से बचाने के लिए अलाव काफी लाभदायक साबित होता है। ठिठुरते ठंड से सार्वजनिक स्थानों में लोगों को इससे राहत दिलाने अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। शहर के प्रमुख आवाजाही वाले स्थल जैसे सुराना कालेज के पास इंद्रिरा मार्केट पार्किंग स्थित,रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button