Uncategorized

भिलाई में खेलने के बहाने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म:पड़ोसी अपचारी बालक ने पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहन के साथ दिया किया यौन शोषण एक आरोपी पुलिस हिरासत में

By Dinesh chourasiya

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक पड़ोस में रहने वाले लड़के ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अपचारी बालक बच्चियों को खिलाने के बहाने अपने घर में बुलाता था और उनके साथ गलत कृत्य करता था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अपचारी बालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।

छावनी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 7 साल और 9 साल की दो सगी बहनों को उनका पड़ोसी लड़का खेलने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गया। वहां उसने बच्चियों के साथ गलत काम किया। इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द होने लगा। बच्ची को दर्द से परेशान देखकर जब उसकी मां और परिजनों ने उससे प्यार से पूछताछ की, तब जाकर उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की बात बताई।

छोटी बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म तो खुला राज परिजनों ने बताया कि छोटी बच्ची की बात सुनकर जब परिवार वालों ने अपनी बड़ी बेटी (9 वर्ष) से बात की, तो उसने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया। बड़ी बच्ची ने बताया कि उसके साथ भी करीब 4 से 6 महीने पहले इसी लड़के ने ऐसा ही गलत काम किया था। लेकिन उसे डरा दिया था इसलिए उसने ये सारी बात किसी को नहीं बताई थी। दोनों बच्चियों से सच्चाई जानने के बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

पेट दर्द से तड़प रही थी बच्ची बच्चियों के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना कल शाम के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच की है। छोटी भतीजी जब रोते हुए आई और पेट दर्द की शिकायत की, तब शक हुआ। बच्ची पेट दर्द से काफी तड़प रही थी। इसके बाद जब दोनों बच्चियों से पूछा गया तो पूरी कहानी सामने आई। आना-जाना घर में लगा रहता था इसी का उठाया फायदा परिजनों ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। लोग एक भरोसे के साथ बच्चों को आस-पड़ोस में खेलने भेजते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से दोनों परिवारों के बीच विवाद की भी स्थिति बनी हुई थी। दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी चल रही थी। इसी बीच बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत सामने आई है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया है और कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया और उनका पूरा सहयोग किया।

आरोपी अपचारी बालक के घर बुलडोजर चलाने की मांग पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन से इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। परिजनों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के मन में कानून का डर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा मिले और उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

एएसपी बोले- वैधानिक कार्रवाई की जा रही है इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी थाने में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अपचारी बालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, और जल्द ही अन्य तथ्यों को भी सामने लाया जाएगा। इस मामले में केवल एक ही अपचारी बालक की संलिप्ता सामने आई है।

Related Articles

Back to top button