Uncategorized

मुंबई में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरा:एक बच्चे की मौत, 10 घायल; स्कूल से घर लौट रहे थे छात्र

By Dinesh chourasiya

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए। बस में कुल 12 स्टूडेंट थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर सड़क किनारे लगे पेड़ की बड़ी डालियां बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया।

पेड़ गिरते ही बस के अंदर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बस के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। मशीनों और कटर की मदद से पेड़ को काटा जा रहा है।

पेड़ की बड़ी बड़ी डाल बस पर गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा पूरी तरह दब गया।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बच्चों की चिंता में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है।

———————————

Related Articles

Back to top button