Uncategorized

रायपुर में महेन्द्र ट्रेवल्स की बस में लगी आग. धमतरी से आ रही थी रायपुर, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र के बेंद्री इलाके में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की एक चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई।

बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

आगजनी का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

अभनपुर पुलिस के अनुसार घटना जगदलपुर नेशनल हाईवे पर अभनपुर के पास हुई। धमतरी से रायपुर की ओर आ रही बस सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान बेंद्री के पास बस से अचानक धुआं निकलने लगा।

चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को तेजी से बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही मिनटों में बस के भीतर आग फैल गई और लपटों ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

धुंआ निकलने के दौरान यात्रियों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री अपने सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बस से बाहर निकले।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस को काफी नुकसान पहुंच चुका था।

हादसे में कोई हताहत नहीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में कोई यात्री घायल या हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित विभाग बस में आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहा है। घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button