Uncategorized

CG में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत सड़क पर बिखरी लाशें, ड्राइवर फरार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हादसा हुआ। मृतकों की पहचान डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार यादव (52) और संतु यादव (70) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त थे। दिलहरण वैष्णव सेवा सहकारी समिति से ब्रांच मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।

डोंगरी के रहने वाले केदार यादव खेती-किसानी का काम करते थे। कोरबी निवासी संतु यादव भी किसानी का काम करते थे। सभी अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर घूमने निकले थे। तीनों के शव 5-10 मीटर की दूरी में सड़क पर पड़े हुए थे।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेट और संतु यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी यह हादसा। (मृतकों की फाइल फोटो)

तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

बताया जा रहा है कि तीनों रोज साथ ही सुबह घूमने निकलते थे। हादसे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा किया, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

CCTV खंगाल रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है

Related Articles

Back to top button