भिलाई में शासकीय चावल का अवैध परिवहन करते युवक दबोचा गया वाहन सहित 14 कट्टा सोसायटी चावल जप्त
By Dinesh chourasiya

दिनांक 24.06.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक टेम्पो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329 को रोककर जांच की गई।







जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में कुल 14 कट्टा सोसायटी चावल पाया गया। वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पूछताछ में गुमराह करता रहा। इसके बाद चालक एवं वाहन को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में खाद्य विभाग के साथ समन्वय कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का नाम :




1. सन्नी साव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त
1. 14 कट्टा सोसायटी चावल।
2. मालवाहक बजाज मैक्सीमा वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329।






