
आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, खत्म होगा 6 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, एक CLICK में यहां देखें रिजल्ट
By Dinesh chourasiya
रायपुर। CGBSE board Result 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज यानी 10 मई को जारी होगा। जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
CGBSE board Result 2023 छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की थीं। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 02 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं







मोबाइल पर 4 स्टेप्स में चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट:
स्टेप 1- रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब रिजल्ट्स 2023 टैब पर क्लिक करें।




स्टेप 3- इसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट या 12वीं कक्षा रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब नया पेज खुलेगा।
स्टेप 5- जिसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट बटन प्रेस करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।
एक क्लिक में देखें परिणाम
स्टूडेंट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है
बीते साल का कैसा रहा था परिणाम-
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 37,293 और 12वीं के 27935 स्टूडेंट्स शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 418 केंद्र बनाए गए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 31 मार्च को संपन्न हो गई थी। इसके तुरंत बाद कॉपियों कीर चेकिंग भी शुरू हो गई थी। बता दें कि पिछले साल भी छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 14 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था।







