
Uncategorized
भिलाई के पावर हाउस गुटखा व्यापारी के गोदाम में GST का छापा, अधिकारियों को देखते ही व्यापारी और मैनेजर हुए फरार
By Dinesh chourasiya
भिलाई. GST की टीम ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा छापा मारा है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सीजी जीएसटी की टीम ने भिलाई के केंप 2 जेपी नगर में व्यापारी के गुटखा गोदाम में छापेमार कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार छापा मारने गए अधिकारियों को देखते ही गुटखा डीलर और मैनेजर गोदाम से फरार हो गए। जिसके बाद जीएसटी के अधिकारियों ने वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिया है। गोदाम को सील करने की तैयारी कर रहे हैं।
आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी पहुंचे
सीजी जीएसटी विभाग को गुटखा डीलर के खिलाफ लगातार टैक्स से संबंधित हेरा फेरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद व्यापारी के घर और गोदाम में यह छापेमार कार्रवाई की गई है। जीएसटी की टीम व्यापारी की तलाश में भी जुट गई है। वहीं गोदाम को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।











