Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीति
Trending

आंगनबाड़ी केंद्र पथराटोला पहुँचीं कलेक्टर, बच्चों से की आत्मीय बातचीत

पढ़ाई, पोषण और सुविधाओं का लिया जायजा, बच्चों को चॉकलेट व फल वितरित किए,

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 30 जुलाई 2026 जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम पथराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई, नाश्ते एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट एवं ताजे फलों का वितरण किया।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, नियमित पोषण एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की मजबूत नींव हैं, इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जाएं।

Related Articles

Back to top button