Uncategorized

CG में हेडमास्टर ने बच्चों के सामने पैंट उतारी, पेशाब किया, चौथी पांचवीं क्लासरूम में छात्राओं से अश्लील हरकत आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल के समय हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने क्लासरूम में बच्चों के सामने पैंट उतारकर पेशाब किया। साथ ही छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की।

घटना से डरे बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी बात पेरेंट्स को बताई। इसके बाद गुस्साए परिवार वाले स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां हेडमास्टर अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर बैठा मिला। परिजनों ने इसका वीडियो बनाया। वीडियो बनते देख उसने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम स्कूल पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, आरोपी भुवनेश्वर कौशिक डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड है। शुक्रवार को जब चौथी-पांचवीं के बच्चे कक्षा में थे, तभी उससे सटे दूसरी क्लास में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पैंट उतारकर बैठा था।

इसी दौरान जब बच्चे हेडमास्टर से कुछ पूछने गए तो वहां उन्होंने हेडमास्टर को अर्धनग्न हालत में देखा। जब हेडमास्टर ने बच्चों को देखा तो उसने उनके सामने ही पेशाब किया और चौथी-पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

वीडियो बनता देख हेडमास्टर कपड़े पहनने लगा।

पेरेंट्स ने हेडमास्टर को अर्ध-नग्न हालत में देखा

हेडमास्टर की इस हरकत से छात्राएं घबरा गईं। स्कूल से घर पहुंचते ही उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। यह सुनते ही गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अर्ध-नग्न हालत में अपनी कुर्सी पर बैठे थे।

पेरेंट्स ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनता देख हेडमास्टर जल्दी-जल्दी कपड़े पहनने लगे।

पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में लिया

इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद स्कूल के बच्चे और उनके परिजन डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी मामले की अलग से जांच कर रही हैं

Related Articles

Back to top button