Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

घुमंतू पशुओं की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गौशाला व कांजी हाउस में समुचित व्यवस्था की मांग

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद, 30 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला इकाई द्वारा गुरुवार को घुमंतू पशुओं की समस्या एवं उनसे हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय, बालोद में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले की सड़कों पर बड़ी संख्या में घुमंतू पशुओं के बैठे रहने एवं विचरण करने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जन-धन की हानि हो रही है। पार्टी ने मांग की कि इन पशुओं के लिए गौशालाओं एवं कांजी हाउस में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को ठोस और स्थायी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही तथा कलेक्टर से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष बालक साहू, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर कुंभकार एवं प्रकाश सोनकर, जिला सचिव कैलाश बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष गुमान साहू, महिला विंग की जिला सचिव किरण साहू, कांता गरिया, बालोद शहर ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा गवई, वीरेंद्र कुंभकार सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: इस समाचार को प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त मांगें और आरोप संबंधित संगठन के हैं।

Related Articles

Back to top button