Uncategorized
Trending

गुरूर विकासखंड में 34,394 महिलाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान को मिली जनभागीदारी

77 ग्राम पंचायतों और 120 आश्रित ग्रामों में लगाए गए 34,394 पौधे, विकसित भारत-जीरामजी, बिहान और एसबीएम की महिला हितग्राहियों ने निभाई अहम भूमिका

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद, 30 जुलाई 2026

 जिले के गुरूर विकासखंड के 77 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के अंतर्गत पंजीकृत सक्रिय 34,394 महिला श्रमिकों द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में घर-घर तथा पारा-मोहल्लों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत गुरूर विकासखंड के 77 ग्राम पंचायतों एवं 120 आश्रित ग्रामों में कुल 34,394 पौधे रोपित किए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चिटौद में जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। जनपद कार्यालय से पौधे प्राप्त कर प्रत्येक महिला मजदूर को वितरण की कार्रवाई की गई है, जिसे महिलाओं के द्वारा अपने घरों, खेतों, बाड़ियों एवं उपयुक्त स्थलों पर लगाए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैलियां निकाली गईं और संगठन की बैठकें लेकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्री रामकुमार सोनकर, जनपद सीईओ गुरूर श्री पन्नालाल धुर्वे, विकसित भारत-जीरामजी के कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश कुमार देवांगन, अतिरिक्त सीईओ श्री एन.के. बागडे, श्री आर.एल. सिरमौर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती लता लक्ष्मीचंद साहू, श्री हेमंत कुमार साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री टुकेश्वर पांडेय, श्री संजय साहू, श्री लक्ष्मीचंद, श्री राकेश कुमार सिन्हा, ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच श्री तीरथ यादव, पंचायत सचिव श्री मनोज कुमार, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button