
छत्तीसगढ़
इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश करते ही प्रदेश में बारिश शुरू हो गई है। बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर सहित महासमुंद और आसपास के जिलों में बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 10 जिलों के लिए येलो और पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायपुर में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी आज सुबह 10:30 बजे तक के लिए जारी किया गया है।







बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसान भी फसल की तैयारी में जुटने लगे हैं।







