
बालोद में 12 जून को मेगा प्लेसमेंट कैंप, 395 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास से MBA तक के युवाओं को मौका
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर ( पत्रकार )




बालोद, 11 जून 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 12 जून 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में कुल 04 नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 एवं कलेक्शन ऑफिसर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। फील्ड ऑफिसर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं कलेक्शन ऑफिसर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं स्नातक तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
इसी प्रकार श्रम इन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा इलेक्ट्रिक मेट्रो टेक्नीशियन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
वहीं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड (पुरुष) के 150 पद, मार्केटिंग मैनेजर के 02 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर (पुरुष) के 50 पद तथा सिक्यूरिटी ट्रेनिंग के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिक्यूरिटी गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं एवं 8वीं तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। मार्केटिंग मैनेजर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं एमबीए तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पद के लिए 02 वर्ष कार्य अनुभव के साथ शैक्षणिक योग्यता 12वीं या स्नातक तथा आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सिक्यूरिटी ट्रेनिंग पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित है।
इसके अलावा ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन, विराट नगर बोरसी, दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल तथा जिला रोजगार कार्यालय बालोद से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




