Uncategorized

रायपुर MG रोड के ऑटोमोबाइल शॉप में आग:टायर, ट्यूब और प्लास्टिक के कारण फैली, जेसीबी से दुकान का हिस्सा तोड़ा गया

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 10 बजे से लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी है।

घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान खुलने के कुछ ही समय बाद अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। देखते ही देखते आग फैलते चली गई। बताया जा रहा एमसीबी उठाने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ था।

शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) रखे हुए थे, जिससे आग फैली है। आग पर काबू पाने अब तक फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद ली गई है। जेसीबी से दीवार तोड़कर टीम अंदर घुसी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक पहुंची आग।

एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी ने कहा कि आग से लाखों-करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने हर संभव मदद की है। आग बुझाने के लिए नया रायपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।

आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाए जाने के बाद जेसीबी बुलायी गई है। दुकान के सामने के हिस्से को तोड़ा जा रहा है। जिससे फायर कर्मी अंदर जाने की कोशिश करेंगे।
बताया जा रहा है, एमसीबी का बटन उठाने के बाद शॉप में शॉर्ट सर्किट हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम बगल की दुकान से दीवार तोड़कर घटनास्थल तक पहुंची।

Related Articles

Back to top button