छत्तीसगढ़ में हीमाचल से चल रहा था ऑनलाइन IPL सट्टा मैच, 16 आरोपी गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देकर लोगों को जोड़ते, 50 लाख का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ की भाटापारा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चल रहे एक बड़े अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों में पंजाब, छत्तीसगढ़, यूपी, हरियाणा और नेपाल के हैं। यह पूरा नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के किराए के मकान से चलाया जा रहा था।







पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह “RUVIBET” पैनल आईडी और Branch-08, Branch-27, Branch-35 लिंक के जरिए पूरे देश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा था।
आरोपी लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। गिरोह इंस्टाग्राम पर विज्ञापन और मैसेजिंग के जरिए युवाओं को “टेली मार्केटिंग” और “वर्क फ्रॉम होम नौकरी” का झांसा दिया जाता था। इसके बाद उन्हें सट्टा नेटवर्क से जोड़कर अवैध कारोबार में शामिल कर लिया जाता था।




पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 30 से अधिक बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास से हुई, जहां पुलिस ने अजय बत्रा नाम के आरोपी को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा था। उसके पास से मोबाइल फोन, 5780 रुपए कैश और सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट बरामद हुए थे।
जब उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की गई तो एक बड़े अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” नाम की पैनल आईडी और Branch-08, Branch-27, Branch-35 लिंक के जरिए पूरे देश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।

हिमाचल प्रदेश में दबिश
पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद टीम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू पहुंची। वहां एक किराए के मकान में दबिश दी गई। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां कई आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और आईपैड के जरिए ऑनलाइन क्रिकेटिंग एप पर सट्टा और ऑनलाइन गैंबलिंग करते मिले।
मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 30 से अधिक बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज और डिटेल्स, 9 एटीएम कार्ड जब्त की है। इन सभी की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

देशभर से जुड़े थे आरोपी
गिरफ्तार 16 आरोपियों में पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के लोग शामिल हैं। यह गिरोह देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गैंबलिंग चला रहा था।
नौकरी के नाम पर लोगों को जोड़ते थे लोग
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह लोग सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एडवरटाइजिंग के जरिए युवाओं को जोड़ते थे। टेली मार्केटिंग और फर्जी “वर्क फ्रॉम होम नौकरी” के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर सट्टा नेटवर्क से जोड़ दिया जाता था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेशकर पूरे नेटवर्क की फंडिंग, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच अभी जारी है।




