Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र से 02 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त आरोपी के कब्जे से बिक्री की नगदी ₹400 बरामद* ▪️ *NDPS Act के तहत भेजा गया जेल

By Dinesh chourasiya

 


थाना खुर्शीपार क्षेत्रांतर्गत देवार पारा चौक के पास अवैध रूप से गांजा विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेही व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 02 किलो 50 ग्राम एवं बिक्री की नगदी राशि ₹400 बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मछली मार्केट देवार पारा, खुर्शीपार, भिलाई बताया तथा अवैध बिक्री हेतु गांजा रखना स्वीकार किया।

उक्त मामले में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ह

▪️ पुलिस ने जप्त किया

1. 02 किलो 50 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,00,400/-)
2. नगदी ₹400

 

 

Related Articles

Back to top button