Uncategorized

भिलाई में ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा, मौके हुई मौत:वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर, राजनांदगांव ​​​​​​​की रहने वाली थी लड़की

By Dinesh chourasiya

भिलाई के नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में भेज दिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली था कि, नेहरू नगर के पास हाईवे के किनारे हादसे में एक युवती की जान चली गई है। युवती की पहचान चांदनी वर्मा के रूप में हुई है। वो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली थी।

दुर्घटना स्थल पर पड़ा युवती का शव और लगी भीड़।

चांदनी वर्मा स्कूटी में रायपुर जा रही थी। वो जैसे ही नेहरू नगर भिलाई के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ 0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवती के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button